प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल तूतीकोरिन से 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की अहम परियोजनाओं का अनावरण करेंगे
· वीओसी पत्तन पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल परियोजना का शिलान्यास करेंगे · कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी रूप से विकसित भारत के पहले हाइड्रोजन ईंधन पोत का शुभारंभ · रेल मंत्रालय के अंतर्गत 1477 करोड़ रुपये की वांचीमनियाच्ची-नागरकोइल दोहरीकरण परियोजना का लोकार्पण · सड़क , परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 4586 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ · कुछ साल पहले , प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि सरकार वीओसी पत्तन को भारत के पूर्वी तट के ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में बनाने के लिए कदम उठाएगी और कल यह गारंटी पूरी होने जा रही है: श्री सर्बानंद सोनोवाल · पिछले एक दशक में , तीन प्रमुख पत्तनों की क्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है , जिससे उनकी प्रवाह क्षमता या कार्य उत्पादन लगभग 167 एमटीपीए से दोगुना होकर 338 एम...