सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

आयुष मंत्रालय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शासकीय योजना और NGO प्रोजेक्ट के विषय सूचि के लिए क्लिक करें

ज़्यादा दिखाएं

आयुष ग्रिड पहल के तहत आयुष अनुदान पोर्टल लॉन्च किया, श्री प्रतापराव जाधव ने पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा कि आयुष ग्रिड भारत सरकार की एक दूरदर्शी डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से आयुष क्षेत्र के लिए एकीकृत, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल इकोसिस्टम स्थापित करना है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष ग्रिड पहल के तहत आयुष अनुदान पोर्टल लॉन्च किया , आयुष अनुदान पोर्टल अनुदान प्रबंधन में पारदर्शिता , दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा , यह पोर्टल डिजिटल रूप से सशक्त और पारदर्शी आयुष इकोसिस्टम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष क्षेत्र में डिजिटल शासन को सुदृढ़ करने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में आयुष अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल आयुष ग्रिड पहल के तहत आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है , जो मंत्रालय की विभिन्न केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं के अंतर्गत वित्तपोषण प्रस्तावों के प्रस्तुतीकरण , प्रसंस्करण , अनुमोदन और निगरानी को सुव्यवस्थित करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री प्रतापराव जाधव ने पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा कि आयुष ग्रिड भारत सरकार की एक दूरदर्शी डिजिटल पहल है , जिसका उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से आयुष क्षेत्र के लिए एकीकृत ...

आयुष सुरक्षा पोर्टल

  आयुष सुरक्षा पोर्टल आयुष मंत्रालय ने 30 मई 2025 को "आयुष सुरक्षा" नामक एक आईटी-सक्षम ऑनलाइन पोर्टल शुभारंभ किया है , जिसका उद्देश्य भ्रामक विज्ञापनों (एमएलए)/आपत्तिजनक विज्ञापनों (ओए) का पता लगाना और आयुष दवाओं से संबंधित प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं (एडीआर) की रिपोर्ट करना है। इस पोर्टल में संदिग्ध प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं की समय रहते पता लगाने और भ्रामक विज्ञापनों /आपत्तिजनक विज्ञापनों को कैप्चर करने के लिए एक केंद्रीकृत डैशबोर्ड है , जिससे तत्क्षण नियामक कार्रवाई और व्यापक आंकड़े के विश्लेषण संभव हो सके। यह पोर्टल राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम के अनुरूप है और तीन-स्तरीय फार्माकोविजिलेंस केंद्रों से आंकड़े को एकीकृत करता है तथा शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित करता है , जिनमें राज्य/केंद्र शासित प्रदेश लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आयुष) और केंद्र सरकार के निकाय जैसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमओआईबी) , केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) , भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) , होम्योपैथी के लिए राष्ट्रीय आयोग (ए...

आयुष निवेश सारथी'-पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र के लिए निवेशक सुविधा पोर्टल

    आयुष निवेश सारथी , महज़ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से कहीं अधिक है – यह एक बदलावकारी पहल है: आयुष मंत्री भारत को पारंपरिक चिकित्सा और कल्याण के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के तहत , भारत सरकार ने 29 मई 2025 को नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित आयुष हितधारक/उद्योग जगत की परिचर्चा बैठक के दौरान ' आयुष निवेश सारथी ' पोर्टल लॉन्च किया। पोर्टल का अनावरण केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी , उद्योग जगत के नेता , आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और डीपीआईआईटी के सचिव श्री अमरदीप सिंह भाटिया सहित कई वैश्विक हितधारक एक साथ एक मंच पर मौजूद थे। यह पहल तमाम समय-कालों में मूल्यवान रही भारत की कल्याण प्रणालियों को डेटा , पारदर्शिता और पहुंच में आसानी द्वारा समर्थित एक मजबूत आर्थिक इंजन में बदलने की कोशिशों में एक नया अध्याय है। आयुष निवेश सारथी , एक समर्पित , निवेशक-केंद्रित ...

भ्रामक विज्ञापनों एवं दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों के मुद्दों को संबोधित करने के लिए आयुष सुरक्षा पोर्टल लॉंच किया गया

  यह प्लेटफार्म गलत सूचनाओं के खिलाफ सजग प्रहरी के तौर पर काम करेगा: श्री प्रतापराव जाधव पारंपरिक दवा के क्षेत्र में उपभोक्ता संरक्षण और नियामक निगरानी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए , केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री , भारत सरकार , श्री प्रतापराव जाधव ने आज नई दिल्ली के आयुष भवन में आयुष सुरक्षा पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल का अनावरण एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान किया गया , जो आयुष क्षेत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मंत्रालय के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मौका है। इस कार्यक्रम में बोलते हुए , मंत्री ने कहा , " आयुष सुरक्षा पोर्टल की शुरूआत के साथ , हम नागरिकों और प्रोफेशनलों दोनों को आयुष प्रणालियों की अखंडता की रक्षा में सक्रिय भागीदार बनने के लिए सशक्त बना रहे हैं। यह मंच भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ एक सजग प्रहरी के तौर पर   काम करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि लोगों तक केवल सुरक्षित और विश्वसनीय उत्पाद ही पहुंचें।" आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा ,...

आयुर्वेद अनुसंधान एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और एमिटी विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    शिक्षा , अनुसंधान और प्रौद्योगिकी पर सहयोग करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) , नई दिल्ली और एमिटी विश्वविद्यालय , नोएडा के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।  समझौता ज्ञापन पर एआईआईए की निदेशक प्रो. तनुजा नेसरी और एमिटी विश्वविद्यालय की संयुक्त कुलसचिव आशा प्रेमनाथ ने हस्ताक्षर किए। यह एमओयू एमिटी विश्वविद्यालय के साथ चल रहे पांच वर्ष के समझौते को आगे बढ़ाता है। एमओयू पर एमिटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अतुल चौहान की अगुवाई में और आयुष मंत्रालय , केंद्र सरकार के तत्वावधान में हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला , एमिटी विज्ञान , प्रौद्योगिकी और नवाचार फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. डब्ल्यू. सेल्वामूर्ति , एमिटी विश्वविद्यालय के डीन डॉ. बीसी दास तथा इस विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। इस एमओयू का उद्देश्य सहयोगात्मक शिक्षा कार्यक्रमों , प्रकाशनों , क्षमता-निर्माण तथा संयुक्त क्षमता-निर्माण परियोजनाओं को बढ़ावा देना है। इसमें क्षमता निर्माण तथा आजीवन सीखने के मा...

इस ब्लॉग पर प्रकाशित होने वाले नए विषयों को जानने के लिए फॉलो करें