वन क्षेत्र में वृद्धि,पिछले पांच वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य को ग्रीन इंडिया मिशन के तहत जारी धनराशि का विवरण इस प्रकार है
वन क्षेत्र में वृद्धि पर्यावरण , वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत एक संगठन भारतीय वन सर्वेक्षण ( फारेस्ट सर्वे ऑफ़ इंडिया -एफएसआई) , देहरादूनद्विवार्षिक रूप से वन आवरण का मूल्यांकन करता है और निष्कर्ष भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) में प्रकाशित किए जाते हैं। आईएसएफआर 2017 और आईएसएफआर 2021 के बीच देश के वन क्षेत्र में 5516 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। आईएसएफआर 2017 और आईएसएफआर 2021 के बीच छत्तीसगढ़ राज्य सहित वन क्षेत्र में परिवर्तन का राज्य / केंद्रशासित प्रदेशवार विवरण अनुबंध- I में दिया गया है। मंत्रालय द्वारा केंद्र प्रायोजित योजना , अर्थात् हरित भारत मिशन (ग्रीन इंडिया मिशन) के माध्यम से वनीकरण गतिविधियों को चलाने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का समर्थन किया जाता है। मंत्रालय की इस प्रमुख वनीकरण योजना का उद्देश्य लोगों की भागीदारी के साथ निम्नीकृत वन क्षेत्रों में वनीकरण गतिविधियाँ शुरू करना है। यह योजना वनीकरण और वृक्षारोपण , ख़राब वन परिदृश्यों की बहाली , मिट्टी की नमी संरक्षण गतिविधियों सहित आवास सुधार के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वर्ष...