पर्यावरण के अनुकूल, हार्ड क्रोम प्लेटिंग का उच्च प्रदर्शन वाला विकल्प अधिक टिकाऊ कोटिंग्स का उत्पादन कर सकता है
उच्च वेग वाले वायु ईंधन छिडकाव (हाई वेलोसिटी एयर फ्यूल स्प्रे) द्वारा पतली कठोर सतह कोटिंग्स को संश्लेषित करने की एक नई प्रौद्योगिकी कार के विभिन्न हिस्सों , यंत्रों एवं रसोई के बर्तनों पर उपयोग की जाने वाली हार्ड क्रोम प्लेटिंग के पर्यावरण अनुकूल सुरक्षित विकल्प के रूप में उभरने की क्षमता रखती है। क्रोम प्लेटिंग का उपयोग इसलिए किया जाता है क्योंकि यह कठोर और आवरण के रूप में प्रतिरोधी है। हालाँकि , इसमें वे क्रोमेट्स , फ्लोराइट्स और हेक्सावलेंट क्रोमियम होते हैं जो इसे कैंसरकारी प्रकृति का बनाते हैं। अब इसके समतुल्य अथवा इससे बेहतर प्रतिरोध वाली लेकिन दरार-मुक्त कोटिंग के साथ एक सुरक्षित , पर्यावरण अनुकूल विकल्प के लिए शोधकर्ता की खोज शुरू कर दी गई है। औद्योगिक रूप से स्वीकार्य सतह पर खुरदरेपन के साथ पतली कोटिंग का जमाव आर्थिक रूप से लाभप्रद है क्योंकि इसमें कम पाउडर और पीसने की कई प्रक्रियाएं अनावश्यक हो जाती हैं । तापीय छिडकाव (थर्मल स्प्रे) विभिन्न औद्योगिक अनुप्रयोगों के दौरान टूट-फूट को कम करने और संक्षारण प्रतिरोध में सुधार करने के लिए विभिन्न प्रकार की कोटिंग्स जमा करने की...