सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कोयला मंत्रालय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शासकीय योजना और NGO प्रोजेक्ट के विषय सूचि के लिए क्लिक करें

ज़्यादा दिखाएं

पर्यावरण संरक्षण और संसाधन के उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कोयला मंत्रालय (एमओसी) थर्मल पावर प्लांट द्वारा उत्पन्न फ्लाई ऐश के उचित निपटान और उसके पुनःउपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

  कोयला मंत्रालय ने फ्लाई ऐश के निपटान और उसके पुनः उपयोग के लिए सक्रिय कदम उठाए , फ्लाई ऐश के निपटान के लिए थर्मल पावर प्लांटों को 19 कोयला खदानें आवंटित की गईं,  पर्यावरण संरक्षण और संसाधन के उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए , कोयला मंत्रालय (एमओसी) थर्मल पावर प्लांट द्वारा उत्पन्न फ्लाई ऐश के उचित निपटान और उसके पुनःउपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कोयला आधारित बिजली उत्पादन से हुए इस सह-उत्पाद का निपटान करके , मंत्रालय पर्यावरण की बेहतरी को प्राथमिकता और एक चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हुए एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में अग्रसर है।   ( कोरबा क्षेत्र के मानिकपुर ओ.सी. की पुरानी परित्यक्त खदान में फ्लाई ऐश की भराई)  कोयला दहन के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए , कोयला मंत्रालय फ्लाई ऐश के उचित निपटान को बढ़ावा दे रहा है। व्यापक अनुसंधान और विकास के कारण खाली पड़े स्थान को भरने और निर्माण सामग्री में एक घटक के रूप में फ्लाई ऐश के प्रभावी उपयोग सक्षम हुआ है। यह न केवल इसके पर्यावरणीय प्रभाव को कम करता है बल्कि स...

केन्द्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने निर्माण पोर्टल का शुभारंभ किया, यह योजना यूपीएससी के योग्य उम्मीदवारों को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी

  केन्द्रीय कोयला तथा खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में “राष्ट्रीय सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों को पुरस्कृत करने की उत्कृष्ट पहल (निर्माण)” पोर्टल का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की “मिशन कर्मयोगी” की परिकल्पना के अनुरूप , यह कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा अपनी गतिविधियों के संचालन वाले जिलों के उन मेधावी युवाओं के लिए शुरू की गई एक अनूठी सीएसआर योजना है , जिन्होंने 2024 में यूपीएससी परीक्षा (सिविल सेवा और वन सेवा के लिए) के प्रारंभिक दौर में अर्हता प्राप्त की है। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के सचिव श्री अमृत लाल मीणा , कोयला मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कोयला कंपनियों के सीएमडी उपस्थित थे। इस योजना का उद्देश्य प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उन उम्मीदवारों को 1,00,000/- रुपये (एक लाख रुपये) की सहायता प्रदान करना है , जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम है और जो अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , महिला या थर्ड जेंडर से संबंधित हैं तथा   सीआईएल की गतिविधियों के संचालन वाले 39 जिलों में से किसी एक के स्थायी निवा...

योजना - कोयला मंत्रालय ने झारखंड में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ किया

   इस पहल का उद्देश्य कोयला उद्योग में क्रांति लाते हुए कोयला गैसीकरण के उपयोग के माध्‍यम से इसे औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए मीथेन , हाइड्रोजन , कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी मूल्यवान गैसों में परिवर्तित करना है कोयला मंत्रालय के रणनीतिक निर्देशन के अतर्गत , ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने झारखंड के जामताड़ा जिले के कास्ता कोयला ब्लॉक में भूमिगत कोयला गैसीकरण (यूसीजी) के लिए एक अभिनव पायलट परियोजना का शुभारंभ किया है। यह कोयला क्षेत्र के भीतर मंत्रालय के सक्रिय विविधीकरण प्रयासों को दर्शाता है। इस प्रथम अभूतपूर्व पहल का उद्देश्य कोयला उद्योग में क्रांति लाना है , इसके लिए मूल स्थान पर कोयला गैसीकरण का उपयोग करके इसे मीथेन , हाइड्रोजन , कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी मूल्यवान गैसों में परिवर्तित करना है। इन गैसों का उपयोग सिंथेटिक प्राकृतिक गैस , ईंधन , उर्वरक , विस्फोटक और अन्य औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए रासायनिक फीडस्टॉक्स के उत्पादन के लिए किया जा सकता है। कोयला मंत्रालय कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण रूप से प्रति...

कोयला क्षेत्र में स्वदेशी विनिर्माण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई उपाय किए जा रहे हैं

   कोयला मंत्रालय (एमओसी) सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप , कोयला खनन क्षेत्र में मेक इन इंडिया एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वदेशी विनिर्माण और आत्मनिर्भरता के महत्व को देखते हुए , कोयला मंत्रालय घरेलू उत्पादन और नवाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियों और पहलों को लागू करने के लिए हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के सहयोग से , कोयला मंत्रालय ने स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं का समर्थन करने के लिए कई उपाय किए हैं। घरेलू निर्माताओं को सीआईएल में परीक्षण आदेशों के माध्यम से अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने और कोयला खनन क्षेत्र के विकास में योगदान करने के अवसर दिए जा रहे हैं। व्हील डोजर , क्रॉलर डोजर , मोटर ग्रेडर और टायर हैंडलर सहित विभिन्न उपकरणों के लिए परीक्षण निविदाएं जारी की गई हैं , जिनसे घरेलू निर्माताओं को भाग लेने और क्षेत्र के विकास में योगदान करने का अवसर मिला है।   इसके अलावा , कोयला मंत्रालय खरीद प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और घरेलू निर्माताओं को प्रोत्साहित क...

इस ब्लॉग पर प्रकाशित होने वाले नए विषयों को जानने के लिए फॉलो करें