वस्त्र मंत्रालय की सचिव सुश्री नीलम शमी राव ने आज भारत टेक्स 2026 इवेंट ऐप लॉच किया। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन में खरीदारों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, वक्ताओं, सोर्सिंग सलाहकारों, भागीदारों, प्रदर्शकों और आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।
वस्त्र मंत्रालय की सचिव सुश्री नीलम शमी राव ने भारत टेक्स 2026 मोबाइल ऐप लॉन्च किया ' भारत टेक्स ऐप निर्बाध आयोजन नेविगेशन , प्रदर्शक खोज , बी 2 बी बैठकें , डिजिटल बैज , लीड कैप्चर और एआई-संचालित सहायता उपलब्ध कराएगा ' भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन में वस्त्र उद्योग जगत के लिए एक एकीकृत डिजिटल साथी , भारत टेक्स 2026 का आयोजन 14 से 17 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा आधिकारिक भारत टेक्स 2026 ऐप इस आयोजन की ‘डिजिटल-प्रथम’ सोच को दर्शाता है और यह व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने , प्रतिभागियों के अनुभव को बेहतर बनाने , डेटा-आधारित सहभागिता को सक्षम करने तथा भारत टेक्स 2026 के व्यापक पैमाने और महत्वाकांक्षा को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह ऐप भारत टेक्स 2026 के लिए एक व्यापक डिजिटल सहयोगी के रूप में विकसित किया गया है , जिसके माध्यम से पंजीकृत प्रतिभागी आयोजन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे , प्रदर्शकों को खोज कर सकेंगे , बैठकें निर्धारित कर सकेंगे , आयोजन स्थल पर मार्ग दर्शन प्राप्त कर सकेंगे , लीड कैप्चर कर सकेंगे , ज्ञान सत्रों...