सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शासकीय योजना और NGO प्रोजेक्ट के विषय सूचि के लिए क्लिक करें

ज़्यादा दिखाएं

सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना- “पीएम राहत” का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ  शिफ्ट होने के तुरंत बाद लिए अपने प्रथम निर्णय में पीएम राहत (सड़क दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार) योजना के शुभारंभ को स्वीकृति प्रदान की। यह निर्णय—सेवा , करुणा और कमजोर नागरिकों की सुरक्षा पर आधारित शासन के दृष्टिकोण को प्रतिबिम्बित करता है। यह कदम सरकार की इस प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है कि सड़क दुर्घटना के बाद तत्काल चिकित्सीय सहायता के अभाव में किसी भी व्यक्ति को जान नहीं गंवानी पड़े। भारत में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में बहुत अधिक संख्‍या में मौते होती हैं , जिनमें से अनेक को समय पर चिकित्सीय सहायता प्रदान कर टाला जा सकता है। अध्ययनों से संकेत मिलता है कि यदि दुर्घटना पीड़ितों को पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए , तो लगभग 50% मौतों को टाला जा सकता है।   सेवा तीर्थ से पीएम राहत को स्वीकृति देकर प्रधानमंत्री ने जीवनरक्षक हस्तक्षेप , अस्पतालों के लिए वित्तीय सुनिश्चितता और दुर्घटना पीड़ितों के लिए सुव्यवस्थित आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने को प्राथमिकता दी है। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) ...

गैर-फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने हेतु नया उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह नियम

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) (तृतीय संशोधन) नियम , 2025, 15 नवंबर , 2025 से प्रभावी होंगे डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने और गैर-फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा पर नकद लेनदेन को समाप्त करने के एक महत्वपूर्ण कदम में , भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रह का निर्धारण) नियम , 2008 में संशोधन किया है। नए नियम के तहत , वैध , कार्यात्मक फास्टैग के बिना शुल्क प्लाजा में प्रवेश करने वाले वाहनों से लागू उपयोगकर्ता शुल्क का दोगुना शुल्क लिया जाएगा , यदि शुल्क का भुगतान नकद में किया जाता है। ऐसे उपयोगकर्ता जो यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ( UPI) के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना चुनते हैं , उनसे उस श्रेणी के वाहन के लिए लागू उपयोगकर्ता शुल्क का केवल 1.25 गुना शुल्क लिया जाएगा। उदाहरण के लिए , यदि किसी वाहन को वैध फास्टैग के माध्यम से   100 रुपये का उपयोगकर्ता शुल्क देना है , तो नकद में भुगतान करने पर शुल्क 200 रुपये और UPI के माध्यम से भुगतान करने पर 125 रुपये होगा।  राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों...

राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को जानबूझकर वाहन की विंडस्क्रीन पर फास्टैग नहीं लगाने से रोकने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ऐसे उपयोगकर्ताओं से दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जो सामने की विंडशील्ड पर अंदर से बिना चिपकाए फास्टैग के साथ टोल लेन में प्रवेश करते हैं।

   एनएचएआई फ्रंट विंडशील्ड पर बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना मार्गशुल्क वसूल करेगा  राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को जानबूझकर वाहन की विंडस्क्रीन पर फास्टैग नहीं लगाने से रोकने के लिए , भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ऐसे उपयोगकर्ताओं से दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं , जो सामने की विंडशील्ड पर अंदर से बिना चिपकाए फास्टैग के साथ टोल लेन में प्रवेश करते हैं। जानबूझकर विंडस्क्रीन पर फास्टैग न लगाने से टोल प्लाजा पर अनावश्यक विलंब होता है , जिससे साथी राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को असुविधा होती है। सामने की विंडशील्ड पर फास्टैग न लगाए जाने की स्थिति में दोगुना उपयोगकर्ता शुल्क वसूलने के लिए सभी उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसियों और रियायतग्राहियों को विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। यह जानकारी सभी उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा पर भी प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी , जिसमें राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को फ्रंट विंडशील्ड पर एक निश्चित फास्टैग के बिना टोल लेन में प्रवेश करने पर दंड के बारे में सूचित किया ज...

इस ब्लॉग पर प्रकाशित होने वाले नए विषयों को जानने के लिए फॉलो करें