दुर्ग से कांग्रेस संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी की नजरों में अग्रणी स्थान बनाने वाले मोतीलाल वोरा जी के बाद… अपने दम पर उल्लेखनीय राजनीतिक भूमिका हासिल करने वाली… कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित सामाजिक कार्यकर्त एनी पीटर ही है… जो कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की जमीनी कार्यकर्ता है… जिसने दिल्ली की कर्मभूमि पर… कांग्रेस के लिए मोर्चा संभाला..! और दुर्ग का नाम अपने दम पर केंद्रीय राजनीति में दर्ज करवा दिया है… पढ़िए एक विश्लेषण..!
माननीय वोरा जी के बाद…
वैसे छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला… केंद्रीय राजनीति में दो जन नेता के नामों के लिए जाना जाता है पहला मोतीलाल वोरा Moti lal Vora और दूसरा सरोज पांडेय..! Saroj Pandey उल्लेखनीय है कि ये दोनों जन नेता अपने दम पर अपनी पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों से संपर्क में आए और इन्होंने अपना अद्वितीय स्थान अपनी - अपनी पार्टी में बनाया लेकिन… अब इस कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता एनी पीटर का नाम भी जुड़ता जा रहा है… वैसे यह नव-उज्वलित नाम..! अभी सिर्फ सड़क की लड़ाई के पहले पायदान पर है लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली की सड़कों पर अपनी संघर्षरत गाथा के आधार पर अपनी उपस्थिति देकर सुर्खियां बटोर रहा है..!
सामाजिक कार्यकर्ता एनी पीटर समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता है इसके कई उदाहरण है जो कांग्रेसी आह्वाहन पर सड़क पर संघर्ष करने वाली कार्यकता होने के तौर पर पहचानी जाती है… वैसे तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस कई खेमों और गुटों में बटी है लेकिन एनी पीटर ही एक मात्र समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता है जो सभी के साथ तालमेल रखती है और जब भी कांग्रेस पार्टी को जरूरत पड़ती है तो गांधी परिवार के आह्वाहन पर सड़क पर उतरकर जमीन कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करती है ।
गांधी परिवार से सीधा संपर्क होने के मिलते है संकेत
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता गांधी परिवार से है जिनका छत्तीसगढ़ में कुछ जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संबंध होने की बात बताई जाती है । इन्हीं नामों में से एक नाम एनी पीटर का भी नाम है यह कहे जाने का आधार केंद्रीय स्तर से पार्टी संगठन को मजबूत करने वाले शीर्ष कांग्रेसी कार्यक्रमों में एनी पीटर की पूर्ण कालीन अग्रणी भूमिका वाली उपस्थिति है जिसके कारण सामाजिक कार्यकर्ता एनी पीटर को दुर्ग जिला कांग्रेस स्तर पर सम्माननीय कार्यकर्ता के तौर पर पार्टीगत कार्यक्रमों में स्थान दिया जाता है ।
दुर्ग में नहीं है ऐसा समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस पार्टी को जब भी अपनी राजनीतिक भूमिका पूरी करने की जरूरत पड़ती है तो सामाजिक कार्यकर्ता एनी पीटर अपना कार्यकर्ता कर्तव्य पूरा करती है जिसके कारण पार्टी के शीर्ष नेताओं तक एनी पीटर द्वारा दिए जाने वाले पार्टीगत योगदान की जानकारी पहुंच जाती है और इस सामाजिक कार्यकर्ता की राजनीतिक भूमिका सुर्खियों में स्थान बनाने में सफल हो जाती है ।
