अधिवक्ता यामिनी मैथिल… जो की विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के द्वारा प्रदत्त प्रमाणपत्रों के “शैक्षणिक गुणवत्ता की सुनिश्चितता” विषय पर विधिक प्रैक्टिस कर रहीं है… इनसे विशेष चर्चा में… उन्होंने छत्तीसगढ़ के विश्विद्यालयों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और बताया की हम कैसे अपने विश्विद्यालयों के गिरते शैक्षणिक सत्र को बचा सकते है… पढ़िए 👇
विश्विद्यालय की संख्या और उनकी विद्यार्थी संख्या की क्षमता… ये दोनो विषय कई विधिक पहलुओं के आधार पर तय होते है… जिसमे यूजीसी की भूमिका अहम होती है जिसके बाद राज्य का उच्च शिक्षा विभाग विधिक निर्देश अनुपालन का उत्तरदायी भूमिका निभाता है… इन्हीं विषयों पर विषय विशेषज्ञ अधिवक्ता महोदया ने प्रकाश डाला है… राज्य में उच्च शिक्षण व्यवस्था विद्यार्थी संख्या के आधार पर कितनी है इस प्रश्न पर अधिवक्ता ने बताया कि… Chhattisgarh प्रदेश के प्रत्येक युवा को उच्च शिक्षा के सर्व सुविधा सम्पन्न अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सत्र 2022-23 में 6 नवीन शासकीय महाविद्यालय तथा 25 नवीन अशासकीय महाविद्यालय प्रारम्भ किए गए हैं। विभाग के प्रदेश-व्यापी विस्तार के कारण राज्य में अब कुल 9 शासकीय विश्वविद्यालय , 15 private universities निजी विश्वविद्यालय , 335 शासकीय महाविद्यालय , 12 अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय तथा 256 अनुदान-अप्राप्त अशासकीय महाविद्यालय है। प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्रदत किए गए हैं… फलतः वर्तमान शैक्षणिक सत्र में लगभग छात्र-संख्या 335139 है … पूरा पढ़ने के लिए क...