सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

शासकीय योजना और NGO प्रोजेक्ट के विषय सूचि के लिए क्लिक करें

ज़्यादा दिखाएं

हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं के विकास के लिए एनजीईएल ने महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए;पांच साल में 80,000 करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद

  एनटीपीसी हरित एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने प्रति वर्ष 1 मिलियन टन क्षमता तक हरित हाइड्रोजन और डेरिवेटिव (हरित अमोनिया , हरित मेथनॉल) के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें 2 गीगावॉट के पंप स्टोरेज परियोजनाओं सहित राज्य में 5 गीगावॉट तक भंडारण के साथ अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास शामिल है। महाराष्ट्र सरकार की हरित निवेश योजना के एक भाग के रूप में अगले पांच वर्षों के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते में लगभग   80,000 करोड़ रुपए के संभावित निवेश की उम्‍मीद है। इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान 29 जनवरी , 2024 को एनजीईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मोहित भार्गव और महाराष्ट्र सरकार के उप सचिव (ऊर्जा) श्री नारायण कराड के बीच हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे , महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। एनटीपीसी 2032 तक 60 गीगावॉट की अक्षय ऊर्जा क्षमता के निर्माण में कार्यरत है। एनजीईएल एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली स...

भारतीय नौसेना युद्धपोत सुमित्रा ने एफवी इमान पर समुद्री डकैती के दुस्साहस को विफल करते हुए, सोमालिया के पूर्वी तट पर एक और सफल समुद्री डकैती विरोधी अभियान को अंजाम दिया है। इस अभियान में मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी और उसके चालक दल (19 पाकिस्तानी नागरिक) को 11 सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया गया है।

  आईएनएस सुमित्रा ने 19 क्रू सदस्यों के साथ जहाज को सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाते हुए दूसरे सफल डकैती-रोधी अभियान को अंजाम दिया भारतीय नौसेना युद्धपोत सुमित्रा ने एफवी इमान पर समुद्री डकैती के दुस्साहस को विफल करते हुए , सोमालिया के पूर्वी तट पर एक और सफल समुद्री डकैती विरोधी अभियान को अंजाम दिया है। इस अभियान में मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी और उसके चालक दल ( 19 पाकिस्तानी नागरिक) को 11 सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया गया है। भारतीय नौसेना के स्वदेशी अपतटीय गश्ती युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को सोमालिया के पूर्व और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात किया गया है। इस युद्धपोत ने   28 जनवरी 2024 को एक ईरानी ध्वजवावाहक मछली पकड़ने वाले जहाज (एफवी) इमान के अपहरण से जुड़ा एक संकट संदेश मिला था , जिसके मुताबिक इस जहाज के चालक दल को समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था। आईएनएस सुमित्रा ने एसओपी का पालन करते हुए एफवी को रोका और जहाज पर मौजूद चालक दल ( 17 ईरानी नागरिकों) को 29 जनवरी 2024 की सुवह सुरक्षित बचा लिया गया। एफवी इमान को पूरी ...

डीपीआईआईटी ने विद्युत सहायक उपकरण, प्रयोगशाला कांच के बर्तन, कब्जे, तांबे के उत्पाद और दरवाजे की फिटिंग जैसे उपभोक्ता सुरक्षा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश जारी किए

  सरकार देश में सुदृढ़ गुणवत्ता इकोसिस्टम विकसित करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है डीपीआईआईटी ने विद्युत सहायक उपकरण , प्रयोगशाला कांच के बर्तन , कब्जे , तांबे के उत्पाद और दरवाजे की फिटिंग जैसे उपभोक्ता सुरक्षा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश जारी किए सरकार देश में सुदृढ़ गुणवत्ता इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) विकसित करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। इसका उद्देश्य सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और उच्च विकास के लिए बेहतर तथा सुरक्षा अनुरूप उत्पादों पर बल देना है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने इस प्रयास के हिस्से के रूप में , विद्युत सहायक उपकरण , प्रयोगशाला ग्लासवेयर , कब्जे , तांबे के उत्पाद और दरवाजे की फिटिंग जैसे उपभोक्ता सामग्रियां सुरक्षा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) जारी किए हैं। ये गुणवत्ता नियंत्रण आदेश भारतीय उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाने वाले सामान की रेंज से समझौता किए बिना , ' मेड इन इंडिया ' उत्पादों के गुणवत्ता मानकों को सुदृढ़ करने के लिए ह...

श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने परीक्षा पे चर्चा के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की, प्रतिभागियों को अपने स्कूलों में दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए पीपीसी में भाग लेने के अपने अनुभव साझा करने चाहिए-श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान

  श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने परीक्षा पे चर्चा के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की , प्रतिभागियों को अपने स्कूलों में दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए पीपीसी में भाग लेने के अपने अनुभव साझा करने चाहिए-श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान केन्‍द्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज राष्ट्रीय बाल भवन में परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के 7 वें संस्करण के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और डॉ. सुभाष सरकार ; विदेश एवं शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ; स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव , श्री संजय कुमार ; अन्य गणमान्य व्यक्ति , शिक्षक और छात्र भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में श्री प्रधान ने परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने वाले छात्रों के प्रयासों की सराहना की , खासकर उन छात्रों की जिन्होंने भारत मंडपम में लगाई गई प्रदर्शनी में अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि न केवल विज्ञान बल्कि कला और सामाजिक विज्ञान में छात्रों की ओर से आने वाले नए विचार युवा पीढ़ी के बीच कल्पना शक्ति को प्रदर्शित करते ...

सरकार ने आज 'स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी)' को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (UAPA) 1967 की धारा 3(1) के अंतर्गत और पांच साल की अवधि के लिए एक ‘विधिविरुद्ध संगठन’ (Unlawful Association) घोषित कर दिया है।

  सरकार ने ' स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) ' को 5 और साल के लिए UAPA के तहत ' विधिविरुद्ध संगठन ' घोषित किया सरकार ने आज ' स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) ' को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम ( UAPA) 1967 की धारा 3(1) के अंतर्गत और पांच साल की अवधि के लिए एक ‘विधिविरुद्ध संगठन’ ( Unlawful Association) घोषित कर दिया है। राजपत्र अधिसूचना क्रमांक S.O. 564(E) द्वारा सिमी पर पिछला प्रतिबंध दिनांक 31 जनवरी , 2019 को लगाया गया था। सिमी , देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने , शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने में लगा हुआ है जो भारत की संप्रभुता , सुरक्षा और अखंडता के लिए हानिकारक है। सिमी और उसके सदस्यों के खिलाफ विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम ( UAPA) 1967 सहित कानून की विभिन्न धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। आरके / आरआर / पीआर ( रिलीज़ आईडी: 2000363) आगंतुक पटल : 265

सरकार ने केन्द्रीय सिविल सेवा पेंशन (सीसीएस पेंशन) नियम, 2021 में संशोधन किया है, जिससे महिला कर्मचारियों अथवा पेंशनभोगियों को अपने पति या पत्नी के स्थान पर अपने पात्र बच्चे/बच्चों को उनके निधन के बाद पारिवारिक पेंशन देने की अनुमति मिलती है ,यह संशोधन उन स्थितियों के समाधान के लिए है जहां वैवाहिक कलह के कारण तलाक की कार्यवाही होती है अथवा घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम या भारती दंड संहिता (इंडियन पीनल कोड-आईपीसी) जैसे अधिनियमों के अंतर्गत मामले दर्ज किए जाते हैं

  महिलाओं को समान अधिकार प्रदान करने की प्रधानमन्त्री नरेन्‍द्र मोदी जी की नीति को ध्यान में रखते हुए दूरगामी सामाजिक-आर्थिक प्रभाव वाले एक अभूतपूर्व   निर्णय में सरकार ने लंबे समय से स्थापित उस नियम में संशोधन किया है , जिससे किसी महिला कर्मचारी को पारिवारिक पेंशन के लिए अपने पति को नामित किए जाने की अब तक चली आ रही प्रथा के बजाय बेटे या बेटी को पारिवारिक पेंशन के लिए नामांकित करने का अधिकार मिल गया है:   केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सरकार ने केन्द्रीय सिविल सेवा पेंशन (सीसीएस पेंशन) नियम , 2021 में संशोधन किया है , जिससे महिला कर्मचारियों अथवा पेंशनभोगियों को अपने पति या पत्नी के स्थान पर अपने पात्र बच्चे/बच्चों को उनके निधन के बाद पारिवारिक पेंशन देने की अनुमति मिलती है , यह संशोधन उन स्थितियों के समाधान के लिए है जहां वैवाहिक कलह के कारण तलाक की कार्यवाही होती है अथवा घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम , दहेज निषेध अधिनियम या भारती दंड संहिता (इंडियन पीनल कोड-आईपीसी) जैसे अधिनियमों के अंतर्गत मामले दर्ज किए जाते हैं " प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है क...

वस्‍त्र मंत्रालय ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में तकनीकी वस्त्रों के संबंध में नीतिगत मार्गों को आगे बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ तकनीकी वस्त्रों पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।

  आंध्र प्रदेश के कपड़ा उद्योग से भारत टेक्स 2024 में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह , वस्‍त्र मंत्रालय की ओर से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में तकनीकी वस्‍त्रों पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन वस्‍त्र मंत्रालय ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में तकनीकी वस्त्रों के संबंध में नीतिगत मार्गों को आगे बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ तकनीकी वस्त्रों पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। यह आयोजन इंडियन टेक्निकल टेक्सटाइल एसोसिएशन द्वारा समर्थित था। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री राजीव सक्सेना ने तकनीकी वस्त्रों के विभिन्न अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी देते हुए तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में संभावित बाजारों पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित उद्योगों से तकनीकी वस्त्रों के संबंध में अपने विचारों और नवोन्‍मेषिता को अधिक भागीदारी के साथ प्रदर्शित करने के लिए आगामी मेगा इवेंट भारत टेक्स 2024 में भाग लेने का आग्रह किया। पैनल चर्चा में सर्कुलर इकोनॉमी के लिए रणनीतियों , तकनीकी वस्त्रों में स्थिरता , एग्रोटेक्सटाइल्स , बुनियादी ढांचे के विकास के ल...

संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी संसद का अधिवेशन शुरू होने से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह सर्वदलीय बैठक कल, यानी 30 जनवरी, 2024 को पूर्वाह्न 11:30 बजे संसद पुस्तकालय भवन, नई दिल्ली में होगी।

  संसदीय कार्य मंत्री 30 जनवरी को संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे संसद का अधिवेशन 31 जनवरी से 9 फरवरी , 2024 तक चलेगा संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी संसद का अधिवेशन शुरू होने से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह सर्वदलीय बैठक कल , यानी 30 जनवरी , 2024 को पूर्वाह्न 11:30 बजे संसद पुस्तकालय भवन , नई दिल्ली में होगी। संसद का अधिवेशन 31 जनवरी , 2024 को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अधीन यह अधिवेशन 9 फरवरी , 2024 को समाप्त हो सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 1 फरवरी , 2024 को अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी। **** एमजी/एआर/आरके प्रविष्टि तिथि: 29 JAN 2024 by PIB Delhi( रिलीज़ आईडी: 2000343) आगंतुक पटल : 41

शीर्ष नियोक्ता संस्थान ने भारत में शीर्ष नियोक्ता 2024 के रूप में एनटीपीसी लिमिटेड को प्रमाणित किया है

  शीर्ष नियोक्ता संस्थान ने वर्ष 2024 में शीर्ष नियोक्ताओं की घोषणा की है। संस्थान ने एनटीपीसी लिमिटेड को भारत में शीर्ष नियोक्ता 2024 के रूप में प्रमाणित किया है। प्रमाणीकरण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए एनटीपीसी ने निम्नलिखित चरण पूरे किए: एचआर बेस्ट प्रैक्टिस सर्वेक्षण , सत्यापन और ऑडिट। एनटीपीसी का प्रदर्शन स्कोर अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप आंका गया और एनटीपीसी ने शीर्ष नियोक्ता का दर्जा हासिल किया है। एचआर बेस्ट प्रैक्टिस सर्वेक्षण में एचआर के 6 क्षेत्र शामिल किए गए है जिसमें कर्मचारियों को लेकर रणनीति , काम का माहौल , प्रतिभाओं की भर्ती , सीखना , विविधता , बराबरी एवं समावेशन , सेहत जैसे 20 विषय शामिल हैं। यह सर्वेक्षण एक अंतरराष्ट्रीय मानक पर आधारित है , इसलिए प्रतिभागियों को विश्व स्तर पर लागू सर्वोत्तम अभ्यास के आधार पर मापा जाता है। इस प्रक्रिया में सत्यापन और कठोर मूल्यांकन के विभिन्न चरण शामिल थे। प्रतिभागियों को प्रमाणन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होता है और आधिकारिक शीर्ष नियोक्ता के रूप में प्रमाणन के लिए आवश्यक स्कोर प्राप्त करना ...

भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2023 तक इस वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों में लगभग 75% पूंजीगत व्यय का उपभोग (अब तक का सर्वाधिक) किया है। भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2023 तक कुल 1,95,929.97 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया है, जो इस वित्तीय वर्ष के दौरान रेलवे के कुल पूंजीगत व्यय (2.62 लाख करोड़ रुपये) का लगभग 75% हिस्सा है।

  भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल , 2023 से 31 दिसंबर , 2023 के बीच कुल 9 महीनों के दौरान अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत व्यय का उपभोग कियापूंजीगत व्यय का 75% दिसंबर हिस्सा 2023 तक इस्तेमाल किया गया , पिछले वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में पूंजीगत व्यय उपयोग लगभग 33% अधिक है भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2023 तक इस वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों में लगभग 75% पूंजीगत व्यय का उपभोग (अब तक का सर्वाधिक) किया है। भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2023 तक कुल 1,95,929.97 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया है , जो इस वित्तीय वर्ष के दौरान रेलवे के कुल पूंजीगत व्यय ( 2.62 लाख करोड़ रुपये) का लगभग 75% हिस्सा है। भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2022 में इसी अवधि के दौरान 1,46,248.73 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया था। इस वर्ष , पूंजीगत व्यय का इस्तेमाल पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 33% अधिक है।यह निवेश विभिन्न बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं जैसे नई लाइनें बनाने , दोहरीकरण , गेज परिवर्तन और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने में किया जाता है। रेलवे के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा संबंधी सुविधाओं...

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के द्रबशल्ला में 27 जनवरी, 2024 की सुबह 11.30 बजे मोड़ सुरंगों के माध्यम से चिनाब नदी के मार्ग को मोड़ने के साथ प्रदेश में 850 मेगावाट की रैटल पनबिजली परियोजना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई।

जम्मू-कश्मीर में रैटल पनबिजली परियोजना के पास चिनाब नदी की दिशा बदलने में मिली सफलता , बांध के निर्माण में तेजी लाने के लिए नदी का मार्ग मोड़ा गया जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के द्रबशल्ला में 27 जनवरी , 2024 की सुबह 11.30 बजे मोड़ सुरंगों के माध्यम से चिनाब नदी के मार्ग को मोड़ने के साथ प्रदेश में 850 मेगावाट की रैटल पनबिजली परियोजना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई। नदी मोड़ से बांध की खुदाई और निर्माण की महत्वपूर्ण गतिविधि शुरू करने के लिए नदी तल पर बांध क्षेत्र को अलग किया जा सकेगा। इससे बांध निर्माण गतिविधियों में तेजी आएगी और परियोजना कार्य में किसी तरह के विलंब को कम करने में मदद मिलेगी ताकि मई 2026 की निर्धारित तिथि को परियोजनापूरी की जा सके। नदी मोड़ समारोह का उद्घाटन एनएचपीसी के सीएमडीश्री आर.के. विश्नोई ने किया। इस अवसर पर श्री एच. राजेश प्रसाद , प्रधान सचिव (पीडीडी) , जम्मू-कश्मीर सरकार ; श्री आई. डी. दयाल , अध्यक्ष , आरएचपीसीएल ; श्री पंकज मंगोत्रा , एमडी , जेकेएसपीडीसी ; श्री. ए.के. नौरियाल सीईओ , आरएचपीसीएल ; एनएचपीसी के निदेशकों के साथ ही एनएचपीसी और जम्मू-क...

रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने 30 और 31 जनवरी 2024 को ओमान का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान रक्षा सचिव, ओमान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन नसीर बिन अली अल-ज़ाबी के साथ 12वीं संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

  रक्षा सचिव 30 और 31 जनवरी 2024 को ओमान का दौरा करेंगे , ओमान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव के साथ 12 वीं संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने 30 और 31 जनवरी 2024 को ओमान का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान रक्षा सचिव , ओमान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन नसीर बिन अली अल-ज़ाबी के साथ 12 वीं संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।   इस द्विपक्षीय वार्ता के दौरान श्री गिरिधर अरमाने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उद्योग सहयोग जैसी नई पहलों की संभावना को तलाशेंगे। दोनों नेता साझे हितों वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।यह यात्रा दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के हर क्षेत्र जैसे कि द्विपक्षीय अभ्यास , स्टाफ वार्ता , प्रशिक्षण के साथ-साथ नए और उभरते क्षेत्रों में रक्षा सहयोग व रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। भारत और ओमान के बीच एक मजूबत और बहुआयामी संबंध है जो रक्षा और सुरक्षा सहित कई रणन...

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज दिल्ली में कृषि क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्बन बाजार के लिए फ्रेमवर्क एवं कृषि वानिकी नर्सरी के एक्रेडिटेशन प्रोटोकॉल का विमोचन किया।

कृषि क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्बन बाजार के लिए फ्रेमवर्क व कृषि वानिकी नर्सरी के एक्रेडिटेशन प्रोटोकॉल का विमोचन , समाधान के साथ किसानों पर केंद्रित करें लाभ- केंद्रीय कृषि मंत्री श्री मुंडा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज दिल्ली में कृषि क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्बन बाजार के लिए फ्रेमवर्क एवं कृषि वानिकी नर्सरी के एक्रेडिटेशन प्रोटोकॉल का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा , डेयर के सचिव व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक सहित केंद्र एवं राज्यों के मंत्रालयों व कृषि से सम्बद्ध विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे , वहीं अनेक हितधारक वर्चुअल भी जुड़े थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने छोटे-मझौले किसानों को कार्बन क्रेडिट का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने की दृष्टि से देश के कृषि क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्बन बाजार (वीसीएम) को बढ़ावा देने का फ्रेमवर्क तैयार किया है। किसानों को कार्बन बाज़ार से परिचित कराने से उन्हें फायदा हो...

असम के डिब्रूगढ़ में 100 बिस्तरों वाला योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल बनेगा, पूर्वोत्तर भारत में इस प्रकार का यह पहला अस्पताल होगा

  केंद्रीय आयुष मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्व सरमा के साथ केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखीइस अत्याधुनिक संस्थान को 15 एकड़ भूमि पर विकसित करने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के प्रबंधन के लिए प्रोटोकॉल विकसित करने के लिए सीआरआईवाईएन को भारत के कार्डियो वैस्कुलर रोगों (सीवीडी) के लिए योग और प्राकृतिक चिकित्सा में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा योग और प्राकृतिक चिकित्सा में स्नातक , स्नातकोत्तर और उच्च अनुसंधान के लिए शैक्षिक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा केंद्रीय आयुष और पत्तन , पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के साथ आज डिब्रूगढ़ के दिहिंग खामटीघाट में 100 बिस्तरों वाले योग और प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल के साथ केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईवाईएन) की आधारशिला रखी। योग और प्राकृतिक चिकित्सा के पारंपरिक ज्ञान और प्रौद्योगिकी के आधुनिक उपकरणों के बीच वैज्ञानिक रूप से वैध और उपयोगी ...

इस ब्लॉग पर प्रकाशित होने वाले नए विषयों को जानने के लिए फॉलो करें