बचाओ ! बचाओ ! सड़क, नाली, खेल मैदान, उद्यान जैसे सार्वजनिक और शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से बचाओं ! सामाजिक कार्यकर्त्ता निशा देशमुख
शासकीय, सार्वजनिक व निगम की संपत्ति को बचाने के लिए प्रयासरत समाज सेविका निशा देशमुख की मुहीम पर जिला प्रशासन जागा ! दुर्ग कलेक्टर की कार्यवाहियों में दिखने लगे जनहित संरक्षण के संकेत
अडिग है निशा देशमुख
विगत कई महीनो से समाज सेविका निशा देशमुख शासकीय और सार्वजनिक मालिकाना हक़ की जमीनों को बचाने और सुरक्षित करने की अभूतपूर्व वैचारिक मुहीम चला रही है जिसके कारण जिला प्रशासन दुर्ग जवाबदेही की स्थिति में आ गया है गौरतलब रहे कि, निशा देशमुख द्वारा पहल किये जाने से पहले जिला प्रशासन शासकीय भूमि को संरक्षित और सुरक्षित करने के मामले में गैर जिम्मेदाराना कार्य व्यवहार का परिचय दे रहा था लेकिन जिला कलेक्टर ने अब प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कार्यवाहियां प्रारंभ करने की बात कर दी है |
सार्वजनिक भूमि को बचाओं
नागरिको का अधिकार है की उन्हें अपने निवास स्थान के आसपास खेल का मैदान, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का स्थान, उद्यान, स्कुल और गरीबों को रहने का स्थान नगरीय निकाय उपलब्ध करवाए लेकिन दुर्ग जिले में नागरिकों का यह अधिकार अवैध कब्जेधारी छीन रहे हैं और जिला प्रशासन मूक दर्शक बनकर जन सामान्य के अधिकारों पर अतिक्रमण करने वालों का अघोषित संरक्षण देने का भूमिका में नजर आ रहा है |
निगम व शासकीय संपत्ति होगी सुरक्षित
निशा देशमुख की पहल के बाद जिला प्रशासन को यह अहसास हो गया है की शासकीय प्रयोजन की भूमि के संरक्षण के लिए अब जन सामान्य सचेत हो गया है और जिला प्रशासन को देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था के अनुसार जवाबदारी वाली कार्यवाही करनी पड़ेगी क्योकि अब जनता जिला प्रशासन को सार्वजनिक संम्पति का लेखा जोखा देने के लिए कटघरे में खड़ा करेगी इसलिए जिला प्रशासन अब अपने कार्य व्यवहार से इस बात का संकेत देने लगा है की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही होगी|
जन सामान्य भी जागरूक हुआ
दुर्ग जिले के रिहायशी इलाकों की बेशकीमती शासकीय जामिन कितनी है ? और किसके पास है ? यह बताना वर्तमान स्थिति में किसी के लिए संभव नहीं है पार्षद हो या महापौर सभी इस विषय पर निरुत्तरित नजर आते है लेकिन जल्द ही यह निरुत्तरित प्रश्न का उत्तर दस्तावेजीक प्रमाणों के साथ देने को जिला प्रशासन बाध्य हो जायेगा क्योकि इस महत्वपूर्ण विषय पर समाज सेविका निशा देशमुख जिला प्रशासन से लिखित जानकारी मंगाकर वस्तुस्थिति से आम जनता को अवगत करवाने की अभूतपूर्व पहल कर चुकी है |
नियमानुसार निर्माण न पाए जाने पर कॉलोनी प्रबंधन पर होगी कार्रवाई वैध अवैध कॉलोनियों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा की कार्यवाही के मुख्य बिंदु
1 / नियमानुसार निर्माण न पाए जाने पर कॉलोनी प्रबंधन पर होगी कार्रवाई
2 / राजस्व विभाग तथा नगरी निकायों की संयुक्त टीम द्वारा सर्वेक्षण लगभग पूर्ण
3 / कचरा पृथ्ककरण को बढ़ावा देने कुम्हारी नगर पालिका परिषद की अनूठी पहल
4 / सौ प्रतिशत सेग्रीगेशन वाले परिवारों को पौधा भेंट कर किया जा रहा प्रोत्साहित
दुर्ग, 02 मई 2023 को जिला कलेक्टर कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि, कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज जिले के सभी नगरीय निकायों की कार्य प्रगति व शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्तों को वैध अवैध कॉलोनियों का निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। नगरीय निकायों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सप्ताह में एक बार नगर निगम के आयुक्त सभी कॉलोनियों का निरीक्षण करेंगे तथा वैधता की जांच करेंगे। इसके अलावा कॉलोनियों का निर्माण नियमानुसार हुआ है कि नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। अनियमित कॉलोनियों का जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में भिलाई नगर निगम के अंतर्गत कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए कॉलोनियों का निरीक्षण कर 7 कॉलोनी को नोटिस दिया गया है । नगर निगम दुर्ग द्वारा अब तक 31 कॉलोनियों का निरीक्षण किया जा चुका है ।
कचरा कलेक्शन की समीक्षा
नगर निगमों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य सफलता पूर्वक किया जा रहा है। इसके अलावा नागरिकों को यह भी बताया जा रहा है कि गिला कचरा व सुखा कचरा अलग-अलग डब्बे में डालकर नगर निगम के कचरा वाहन आने पर निगम कर्मचारी को दे। अगर गिला कचरा व सुखा कचरा अलग-अलग नहीं करने पर सख्त कार्यवाही किया जाएगा। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में कुम्हारी नगर पालिका परिषद में एक अनूठी पहल की है जिसके अंतर्गत सौ प्रतिशत सेग्रीगेशन वाले परिवारों को पौधा भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ ही सेग्रीगेशन में लगातार लापरवाही करने वाले परिवारों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है ।
कलेक्टर ने निगम आयुक्तों से कहा कि सड़क पर मवेशी मंडराते है उन्हे केवल केचिंग फ्री सिटी थीम पर कार्य करते हुए समस्त मवेशियों को गौठान में पहुंचाने का कार्य करवाए । अक्सर सड़क मार्ग वाहन के आवाजाही में मवेशी अवरोध पैदा करते है। आवाजाही में अवरोध न हो इसके लिए सड़क पर जितने मवेशी दिखे उन सबकों गौठान में भिजवाने की व्यवस्था शीघ्र करें ।
समाचार क्रमांक 448 DPR दुर्ग लिंक