देश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय नवाचार एवं समावेशिता शिखर सम्मेलन - भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों - में जननी (प्रसवपूर्व, प्रसवोत्तर और नवजात शिशु एकीकृत देखभाल की यात्रा) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
· मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में जननी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया · जननी एक सेवा-केन्द्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे प्रजनन आयु की महिलाओं के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड की व्यापक निगरानी और रखरखाव के लिए डिज़ाइन किया गया · विद्यमान आरसीएच पोर्टल के उन्नत संस्करण के रूप में विकसित , यह प्लेटफॉर्म देखभाल की निरंतरता में प्रमुख सेवा वितरण कार्यकलापों को दर्ज करके एक दीर्घकालिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाता है · आज तक , जननी ने 1.34 करोड़ लाभार्थी पंजीकरण , 30 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण , 30 लाख से अधिक एमसीएच कार्ड जारी किए और एक लाख से अधिक बायोमेट्रिक सत्यापन किए जननी एक सेवा-केन्द्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे प्रजनन आयु की महिलाओं के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड की व्यापक निगरानी और रखरखाव के लिए डिज़ाइन ...