पत्रकार और यूट्यूबर में अंतर को सभी को जानना जरूरी है क्योंकि यूट्यूबर भ्रामक जानकारी के आधार पर स्वयं को पत्रकार होने का भ्रम बनाते है... परिणाम स्वरूप इसका विपरीत प्रभाव पत्रकारिता जगत पड़ रहा है...
पत्रकार और यूट्यूबर के बीच अंतर को समझना आसान है ! अगर हम उनके उद्देश्य, जिम्मेदारी और काम करने के तरीकों को देखें तो दोनों की मंशा और लक्ष्य स्पष्ट हो जाता है ।
🎙️ पत्रकार
- भूमिका: समाज को तथ्यात्मक, सत्यापित और संतुलित जानकारी देना।
- जिम्मेदारी: पत्रकारिता आचार संहिता का पालन करना, स्रोतों की पुष्टि करना और निष्पक्ष रहना।
- माध्यम: अख़बार, टीवी, रेडियो, पत्रिका, अन्य प्रिंट माध्यम
- लक्ष्य: जनता को जागरूक करना, सत्ता और संस्थाओं को जवाबदेह बनाना।
- विश्वसनीयता: गलत सूचना देने पर कानूनी और नैतिक जवाबदेही होती है।
📹 यूट्यूबर
- भूमिका: मनोरंजन, शिक्षा, व्यक्तिगत विचार या अनुभव साझा करना।
- जिम्मेदारी: सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म की नीतियों का पालन करना, लेकिन ये शासकीय अपेक्षाओं के विपरीत पत्रकारिता जैसी सख़्त आचार संहिता का पालन नहीं करते है । सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करते हैं ।
- माध्यम: YouTube चैनल और सोशल मीडिया।
- लक्ष्य: दर्शकों को एन-केन-प्रकारेंण आकर्षित करना, तथ्यविहीन लुभावनी जानकारी देकर सब्सक्राइबर और व्यूज़ बढ़ाना।
- विश्वसनीयता: सामग्री व्यक्तिगत दृष्टिकोण पर आधारित हो सकती है, तथ्यात्मक जानकारी हो ऐसा ज़रूरी नहीं।
पत्रकार और यूट्यूबर में मुख्य अंतर...
- पत्रकार सत्य और जनहित पर केंद्रित होते हैं, जबकि यूट्यूबर हमेशा मनोरंजन और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति के आधार पर महिमा मंडन करने में लगे रहते है ।
- पत्रकारिता में जवाबदेही और नियम तथा राष्ट्रीयता को प्रमुखता दी जाती हैं, यूट्यूबिंग में स्वतंत्रता का दूषित अर्थ निकालकर भ्रामक जानकारी पड़ोसी जाति है और तथ्यात्मकता व रचनात्मकता से कोई लेनदेन नहीं रहता है ।