स्विगी स्किल्स पहल- स्विगी एमएसडीई की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को नौकरी की विभिन्न भूमिकाओं में अपने इकोसिस्टम में शामिल करेगी। यही नहीं, युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की भी योजना है, जिन्हें बाद में स्विगी के त्वरित वाणिज्य संचालन में शामिल किया जा सकेगा।
कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी ने कहा , ‘ लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं , इस क्षेत्र के लिए 300 से अधिक पहल और 80 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए जा रहे हैं’ कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने स्विगी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय और स्विगी “स्विगी कौशल पहल” के माध्यम से कौशल को उन्नत करने एवं श्रमशक्ति की रोजगार क्षमता बढ़ाने हेतु सहयोग करेंगे सरकार के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप , कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने स्विगी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं और स्विगी के भोजन वितरण एवं वाणिज्य संबंधी त्वरित नेटवर्क के भीतर कौशल और रोजगार के अवसरों की एक श्रृंखला की पेशकश करते हुए ‘स्विगी स्किल्स’ नाम की पहल शुरू की है। यह पहल रेस्तरां संचालन और खुदरा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं में लोगों के लिए रोजगार , इंटर्नशिप और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करेगी। ‘स्विगी स्किल्स’ पहल के तहत , स्विगी पार्टनर प्लेटफॉर्म को स्किल इंडिया ...