चालू वित्त वर्ष (2023-24) के दौरान, उत्तर पूर्व परिषद (एनईसी) के माध्यम से क्रियान्वित उत्तर पूर्व विशेष बुनियादी ढांचा विकास स्कीम (एनईएसआईडीएस) के तहत 625.34 करोड़ रुपये के बराबर की कुल 11 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और 2.10 करोड़ रुपये की एक परियोजना को एनईसी की योजनाओं के तहत स्वीकति दी गई है।
एनईसी के तहत योजनाएं
चालू वित्त वर्ष (2023-24) के दौरान, उत्तर पूर्व परिषद (एनईसी) के माध्यम से क्रियान्वित उत्तर पूर्व विशेष बुनियादी ढांचा विकास स्कीम (एनईएसआईडीएस) के तहत 625.34 करोड़ रुपये के बराबर की कुल 11 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और 2.10 करोड़ रुपये की एक परियोजना को एनईसी की योजनाओं के तहत स्वीकति दी गई है।
विवरण नीचे दिए गए हैं :
चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, एनईसी के तहत स्वीकृत योजनाओं की सूची -
|
क्रम संख्या |
राज्य |
परियोजना का नाम |
स्वीकृत लागत (करोड़ रुपये में ) |
स्कीम
|
|
|
अरुणाचल प्रदेश
|
अरुणाचल प्रदेश में नाखु गांव में नफरा से पर्यटन केंद्र के समेकित विकास तक सड़क का सुधार और पुनः संयोजन (लंबाई 10.60 किमी)
|
32.32 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
अरुणाचल प्रदेश
|
अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले में थोंगलेंग पीएमजीएसवाई रोड से थंगाफे तीर्थयात्रा केंद्र तक सड़क का निर्माण (लंबाई 21.0 किमी) |
59.91 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
अरुणाचल प्रदेश
|
अरुणाचल प्रदेश में बाना ईएसी मुख्यालय से ओल्ड सोपुंग, चिजांग काजिंग गांव पूर्वी कामेंग जिले के माध्यम से सड़क का निर्माण (लंबाई 22.0 किमी)। |
64.95 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
असम |
असम में चायगांव से उकियम तक सड़क का सुधार और चौड़ीकरण ( लंबाई 22.20 किमी)। |
102.69 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
असम |
असम और मेघालय राज्य में सोनापुर से बर्नीहाट तक अंतरराज्यीय सड़क पर उन्नयन (लंबाई 17.95 किमी)। |
62.24 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
मणिपुर |
आईएसटीटी के सामने लीमाखोंग नदी पर पीएससी ब्रिज (50 मीटर स्पैन) का निर्माण, जिसमें प्रस्तावित पीएससी ब्रिज (लंबाई 2.4 किमी) के लिए एप्रोच रोड और पीएचसी खुरखुल (लंबाई 1.23 किमी) के लिए प्रस्तावित ब्रिज शामिल है। |
31.13 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
मणिपुर |
मणिपुर में तडुबी को चौवैनामेई कुनाओ और माओपुंग डुंग, सेनापति जिले से जोड़ने वाली सड़क का सुधार/उन्नयन (लंबाई 10.046 किमी)। |
41.66 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
त्रिपुरा |
त्रिपुरा में उदयपुर -काकरबन मुख्य सड़क (अस्पताल चौमुहानी) से कैम्पर टीला-रामकृष्ण पारा रोड के माध्यम से तुआलमुरा तक सड़क का सुधार ( लंबाई - 9.35 किमी)। |
33.51 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
त्रिपुरा |
त्रिपुरा राज्य में एरारपार से अंबासा रोड तक केए रोड का सुधार (लंबाई 28.90 किमी)। |
94.39 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
अरुणाचल प्रदेश |
मिलांग से पेकिमोदी ऊपरी सियांग जिले तक सड़क का निर्माण। |
69.35 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
मिजोरम |
डेडो से वोंगकावत रोड का सुधार/उन्नयन। |
33.19 |
एनईएसआईडीएस (सड़क) |
|
|
एन.ए |
एनईआर के लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकियों की वकालत और प्रचार के लिए आईपीआरआईटीआई से बांस प्रोसेसर (7 इकाइयों) के प्रोटोटाइप की खरीद। |
2.10 |
एनईसी की योजनाएं |
|
|
कुल |
|
627.44 |
|
असम में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान एनईसी की योजनाओं के तहत दो परियोजनाओं की कुल 22.76 करोड़ रुपये की लागत और एनईएसआईडीएस (सड़कें) के तहत कुल 670.92 करोड़ रुपये की लागत वाली सात परियोजनाओं का चयन किया गया है। इनमें से 164.93 करोड़ रुपये की कुल लागत की दो परियोजना चालू वित्तीय वर्ष के दौरान एनईएसआईडीएस (सड़क) के तहत पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं।
चालू वित्तीय वर्ष में जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, वे प्रारंभिक चरण में हैं और इन परियोजनाओं के लिए स्वीकृत धनराशि का उपयोग योजना के अनुसार किया जाएगा।
यह जानकारी केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री श्री बी.एल.वर्मा ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
एमजी/एआर/एसकेजे प्रविष्टि तिथि: 08 FEB 2024 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 2004138) आगंतुक पटल : 48