नया रायपुर अटल नगर मामले में बड़ी कार्यवाही प्रारंभ हुई… उल्लखनीय है कि, जिला न्यायालय ने भू-अर्जन अधिकारी आरंग / अभनपुर को तलब किया है इसलिए एनआरडीए प्रशासन की जवाबदेही तय हो गई है पढ़िए एनआरडीए क्षेत्र के व्यथित किसानों के आंदोलन में आया कौन सा नया पड़वा...
अब होंगे बड़े खुलासे
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नया रायपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना करवाई गई और किसानों की कृषि तथा आवासीय प्रयोजनों की जमीनों को अधिकृत करने के लिए शासन द्वारा एनआरडीए बनाया गया लेकिन अधिग्रहण नियमों के अनुपालन के लिए एनआरडीए प्रबंधन ने जो कार्यवाही की उसकी विधि सम्मता को सुनिश्चित करने वाले दस्तावेजों को पारदर्शिता के दायरे में लाने की प्रशासकीय जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन ने पूरी नहीं की इसलिए एनआरडीए क्षेत्र के किसान संघर्ष करने के लिए मजबूर हुए किसान सड़क से लेकर न्यायालय की लड़ाई वर्षो से लड़ रहें है लेकिन अपेक्षित फैसला इसलिए नहीं हो पर रहा है क्योंकि एनआरडीए के दस्तावेजों में कई ऐसी विसंगतियां है जिन्हें एनआरडीए प्रबंधन ने विधि निर्देशित प्रक्रिया में निराकृत नहीं किया है इन्हीं प्रशासकीय विसंगति पूर्ण कार्यवाहियों को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम रिको निवासी निशा देशमुख ने दस्तावेजिक प्रमाणों के आधार पर न्यायालयीन चुनौती दी है और जिला न्यायालय रायपुर ने इस पर संज्ञान लेकर ज्ञापन जारी किया है जिस पर कार्यवाही होने से कई बड़े खुलासे होंगे और व्यथित किसानों को राहत दिलवाने वाली न्यायालयीन कार्यवाही विधि सम्मत प्रक्रिया में आयेगी क्योकि जिला न्यायलय रायपुर ने इस संबंध आदेश जरी कर दिया है पढ़िए
इस लिंक पर क्लिक करें Download 💥
गड़बड़ी करने वाले सामने आयेंगे
किसान हितों के लिए संघर्षशील सामाजिक कार्यकर्ता निशा देशमुख ने एनआरडीए और आरंग तहसील कार्यालय से बड़ी संख्या में प्रशासकीय दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति विधिवत नकल और प्रमाणित दस्तावेज लेकर इनमे से कुल 41 दस्तावेज जिनकी पृष्ठ संख्या कुल 86 है इन पर विधिक प्रकाश डालते हुए जिला न्यायालय रायपुर में परिवाद प्रस्तुत किया है जिसके कारण संघर्षशील निशा देशमुख के परिवाद के विषयवस्तु को महत्व देते हुए अनुविभागीय अधिकार (रा) एवं भू अर्जन अधिकारी आरंग / अभनपुर को कार्यालय कलेक्टर भू अर्जन शाखा रायपुर ने ज्ञापन प्रेषित किया है जिस पर कार्यवाही प्रक्रिया में एनआरडीए अधिकारियों को अपना लिखित पक्ष विधिवत न्यायालयीन कार्यवाही में प्रस्तुत करने की बाध्यता होगी उल्लेखनीय है के इन दस्तावेजों में अभिलिखित कार्यवाही को परिवादी निशा देशमुख ने चुनौती दी है इसलिये किसानों को व्यथित करने वाली परिस्थिति के लिए जिम्मेदार असल दोषियों का अनियमित कार्य व्यवहार जग जाहिर हो जायेगा और व्यथित किसानों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि किसानों के हित संरक्षण के लिए संघर्षशील किसान परिवार की परिवादी निशा देशमुख के परिवाद में NRDA प्रबंधन की अनियमितताओं को चुनौती देने वाले सभी विधिक पहलुओं का उल्लेख किया गया है |
परिवाद शिकायत click करकरे करें Download 💥
समीक्षक विचार :
NRDA मामले में सामाजिक कार्यकर्ता निशा देशमुख के शिकायत परिवाद पर अनुविभागीय अधिकार (रा) एवं भू अर्जन अधिकारी आरंग / अभनपुर को कलेक्टर रायपुर ने ज्ञापन प्रेषित किया है इसलिए इस मामले में एनआरडीए प्रबंधन को अपनी अधिकृत प्रशासकीय प्रतिक्रिया न्यायालयीन कार्यवाहियों में सप्रमाण देने की बाध्यता होगी… परिणाम स्वरूप कई प्रशासकीय कार्यवाहियों की विसंगतियां तो सामने आयेंगी ही लेकिन इसके साथ-साथ किसान आंदोलन से जुड़ा ऐसा न्यायालयीन फैसला सामने आयेगा जो राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की व्यथा का निराकरण करने का विधिसम्मत संदर्भीय उदाहरण बनेगा
अमोल मालुसरे सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनैतिक विश्लेषक
००००००००

