देश भर में 30 जून 2026 तक कुल 20,149 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री
भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध उत्पादों की सूची में 2,110 दवाएं और 315 सर्जिकल, मेडिकल
इस्तेमाल की चीजें और उपकरण शामिल हैं। इनमें सभी प्रमुख चिकित्सीय समूह जैसे कार्डियोवैस्कुलर
(हृदय रोग), एंटी-कैंसर, एंटी-डायबिटिक,
एंटी-इंफेक्टिव, एंटी-एलर्जिक और
गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल दवाएं और न्यूट्रास्युटिकल्स शामिल हैं। प्रधानमंत्री भारतीय
जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में लगभग 50% से 80% सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं।
वित्तीय वर्ष
2025-26 के दौरान, इस योजना के अंतर्गत ₹2,252.19 करोड़ (एमआरपी) की दवाओं की बिक्री हुई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में, 30 जून 2026 तक ₹474.40 करोड़ (एमआरपी) की बिक्री हुई है।
रसायन और
उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में
यह जानकारी दी।
*******
पीके/केसी/पीके
प्रविष्टि तिथि: 28
JUL 2026 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 2290613) आगंतुक पटल : 166